454 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
औरंगाबाद। दाउदनगर अनुमंडल के दो विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक कुल 454
औरंगाबाद। दाउदनगर अनुमंडल के दो विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक कुल 454 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी को नोटिस निर्गत कर दिया गया है, जिनमें से 45 लोगों ने बांड डाउन भी कर दिया है। विदित हो कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में ओबरा एवं गोह विधानसभा क्षेत्र आते हैं प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना से प्रतिवेदन भेजा जा रहा है, जिसके आधार पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में अब तक 241 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गोह थाना क्षेत्र के 37, हसपुरा थाना क्षेत्र के 60, देवकुंड थाना क्षेत्र के 68, बंदेया थाना क्षेत्र के आठ एवं फेसर थाना क्षेत्र के 68 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जबकि ओबरा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 213 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के 10, दाउदनगर थाना क्षेत्र के 168 एवं खुदवां थाना क्षेत्र के 33 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।