पांच राज्यों में बन रही कांग्रेस की सरकार : निखिल
औरंगाबाद। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है। लेकिन 11 तारीख को सब कु
औरंगाबाद। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है। लेकिन 11 तारीख को सब कुछ साफ हो जाएगा। उक्त बातें नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने रविवार को कही। पूर्व राज्यपाल ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। वे रविवार की रात दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर ¨सह, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. संजय कुमार ¨सह, आरपी यादव ने पूर्व राज्यपाल का स्वागत किया। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे दावे को समझ चुकी है। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने अपनी छवि देश के विकास करने वाले नेता के रूप में पेश की थी। उन्होंने जनता के बीच जो वादे किए थे, वे साढ़े चार साल बीतने के बाद भी पूरे नहीं हुए। जनता जान चुकी है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ भाषण देते हैं। भाषण के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं और न कुछ करेंगे। आज उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देते हैं, वे सिर्फ बातें करते हैं। मौजूद ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि दाउदनगर का विकास तेजी से हो रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर¨वद शर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, सुरेश गुप्ता, आनंद प्रकाश, चिकित्सक डा. मनोज कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ¨सह उर्फ चुन्नु, राजद नेता नागेंद्र यादव, रामप्रवेश ¨सह, जदयू के नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू मौजूद रहे।