पटाखे से लगी आग, चार घर जलकर राख
माली थाना के बैरवा लोकनाथ में नन्हे बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ने से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 07:51 PM (IST)
औरंगाबाद। माली थाना के बैरवा लोकनाथ में नन्हें बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ने से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी में सूचित पासवान, विश्वनाथ पासवान, सत्यदेव पासवान एवं सुनील पासवान का घर जलकर बुरी तरह राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि घर में रखा दैनिक उपयोगी खाद्यान्न, वस्त्र जलकर राख हो गया है। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने माली थाना को दिया गया। लेकिन माली थाना घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें