Move to Jagran APP

15 बीघा में किसान ने धान लगाया, पांच बोरी मिली खाद

औरंगाबाद। मौसम मेहरबान है। खेतों में धान की फसल लहलहा रही है परंतु किसानों को खाद नहीं मिल रही। परेशान किसान खाद के लिए बेचैन हैं। स्थिति यह है कि किसानों को नींद नहीं आ रही। वे चैन से सो नहीं पा रहे। खाद के लिए सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े हो रहे हैं। सुबह छह बजे तक औरंगाबाद बिस्कोमान के बाहर किसानों की लंबी कतार लग गई थी। किसानों को सूचना मिली थी कि 2000 बोरा यूरिया खाद की खेप पहुंची है। किसान आधार कार्ड लेकर लाइन में खड़े हो गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 10:36 PM (IST)
15 बीघा में किसान ने धान लगाया, पांच बोरी मिली खाद
15 बीघा में किसान ने धान लगाया, पांच बोरी मिली खाद

औरंगाबाद। मौसम मेहरबान है। खेतों में धान की फसल लहलहा रही है परंतु किसानों को खाद नहीं मिल रही। परेशान किसान खाद के लिए बेचैन हैं। स्थिति यह है कि किसानों को नींद नहीं आ रही। वे चैन से सो नहीं पा रहे। खाद के लिए सुबह पांच बजे से लाइन में खड़े हो रहे हैं। सुबह छह बजे तक औरंगाबाद बिस्कोमान के बाहर किसानों की लंबी कतार लग गई थी। किसानों को सूचना मिली थी कि 2,000 बोरा यूरिया खाद की खेप पहुंची है। किसान आधार कार्ड लेकर लाइन में खड़े हो गए। बिस्कोमान में लाइन में खड़े बैजनाथ बीघा के किसान रामजी यादव ने बताया कि खाद के लिए 10 दिनों से परेशान हैं। प्रतिदिन दुकानों का दौड़ लगा रहे हैं। आज यहां तो पांच बोरी खाद मिल रही है। 15 बीघा में धान की रोपनी की है। पांच बोरी खाद 15 बीघा में किस हिसाब से डालेंगे सोच नहीं पा रहा हूं। खाद नहीं मिलने के कारण खेतों में धान की फसल खराब हो रही है।

loksabha election banner

बिस्कोमान में सुबह चार बजे से घर से निकले फेसर के किसान जानकी मेहता, अरुण कुमार, बाकन गांव के किसान सुधीर सिंह, राधे सिंह एवं गोपाल सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन में खड़े हैं। दोपहर के दो बजे हैं अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सभी ने बताया कि जब हम यहां आए तो करीब 70 से 80 किसान लाइन में खड़े थे। यहां किसानों को एक आधार कार्ड पर पांच बोरी यूरिया खाद मिल रही थी। खाद को लेकर आक्रोशित किसानों ने बताया कि ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई थी। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि खाद उपलब्ध करने के प्रयास के नाम पर सिर्फ नौटंकी कर रहे हैं। हसपुरा प्रखंड के यदु बिगहा के किसान रणविजय कुमार एवं गगन बिगहा के रमेश कुमार ने बताया कि यूरिया खाद कहीं नहीं मिल रही। खेतों में धान की फसल लहलहा रही है, ऐसे में खाद की जरूरत है परंतु मिल नहीं रही है।

---

यूरिया खाद की कमी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। एक-दो दिनों में पर्याप्त मात्रा में खाद की रेक पहुंच जाएगी। किसानों को रात में भी फोन पर खाद की जानकारी देता हूं।

- रणवीर सिंह,जिला कृषि पदाधिकारी

--

देव के केशौर गांव से 204 बोरी खाद जब्त

खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर कृषि विभाग सक्रिय है। जहां से भी खाद की कालाबाजारी की सूचना मिलती है कि विभाग के अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हैं। बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह के आदेश पर देव प्रखंड के कृषि पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने केशौर गांव में छापेमारी कर 204 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। जब्त खाद बाहर से ऊंचे दाम पर बेचने के लिए लाई गई थ्ज्ञी। डीएओ ने बताया कि खाद एक सुनसान मकान से जब्त की गई है। पदेव थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन नंबरों पर फोन कर खाद के बारे में ले सकते हैं जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी - 9431818737 प्रखंड कृषि पदाधिकारी

औरंगाबाद - 7484954299

बारुण - 8084865406

ओबरा - 9430067313

दाउदनगर - 9572378091

हसपुरा - 9955815013

गोह- 9471244054

रफीगंज - 9934805201

मदनपुर - 7484954299

देव - 8083319701

कुटुंबा एवं नवीनगर - 6200271572


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.