Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव से पहले सशक्त बनाएं संगठन : महाबली

प्रखंड के गौतम बुद्ध नगर भवन में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह एवं

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 05:25 PM (IST)
विधानसभा चुनाव से पहले सशक्त बनाएं संगठन : महाबली
विधानसभा चुनाव से पहले सशक्त बनाएं संगठन : महाबली

प्रखंड के गौतम बुद्ध नगर भवन में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह एवं संचालन पार्टी के नेता डा. रामेश्वर प्रसाद व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्धाटन काराकाट सांसद महाबली सिंह, विधान पार्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी रणवीर नंदन, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू के वरीय नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, रणविजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद ने कहा कि संगठन की मजबूती से गांवों का विकास होगा। पंचायत स्तरीय कमिटी की सशक्त भूमिका होगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। बूथ स्तरीय कमिटी बनने से पार्टी मजबूत हुई है। क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में विकास की गंगा बह रही है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सम्मान बढ़ाया है। शराबबंदी से लोग खुश हैं। विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित है। जदयू नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में राज्य का चहुमुखी विकास हो रहा है। इनके विकास को देखकर विपक्षी पार्टी जलने लगी है। जल-जीवन-हरियाली योजना से विकास के साथ बेरोजगारी दूर होगी। बूथ स्तरीय कमिटी बनाने से हर हाल में संगठन मजबूत हो रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार सीएम होंगे। प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि बूथ स्तरीय अध्यक्ष एवं सचिव कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़े, आपसी भाईचारे के साथ काम करें। रणविजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, सुदर्शन यादव, रालोसपा से रहे प्रत्याशी चंद्रभूषण वर्मा, शत्रुधन शरण सिंह, अजय गुप्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.