कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मतदान
पैक्स चुनाव के लिए आज बुधवार को मतदान होगा। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
पैक्स चुनाव के लिए आज बुधवार को मतदान होगा। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को 66 बूथों निष्पक्ष तरीके से मतदान होगा। प्रखंड के 18 पैक्सों के लिए मतदान होना है। खुदवां पैक्स का चुनाव नहीं हो रहा है।
मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। जानकारी देते हुए जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सह ओबरा प्रखंड के प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। हर हाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे। अमिलौना पैकस से मुकेश कुमार सिंह उर्फ मोनी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में करीब 39 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए 30 पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकारी होंगे। हर दस मिनट पर अधिकारी बूथों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। बताया कि चुनाव के दौरान यदि कोई प्रत्याशी वाहन से मतदाताओं को बूथ पर मतदान कराने वाहन से ले जाते पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में चुनाव निष्पक्ष होगा। बूथ लूटने वाले पर प्राथमिकी दर्जकर जेल भेजे जाएंगे। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ कुमारी अनुकंपा ने बताया कि पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव कर्मियों को सामग्री देकर अपने बूथों पर रवाना कर दी गई है। गौतम बुध टाउन हॉल परिसर में सामग्री का वितरण किया गया इस मौके पर संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।