जल, जंगल व हरियाली से मिलेगी खुशहाली
प्रखंड मुख्यालय के नगर भवन में पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधन का सीधा प्रसारण वेब-कास्टिग के माध्यम से दिखाया
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय के नगर भवन में पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधन का सीधा प्रसारण वेब-कास्टिग के माध्यम से दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने जल, जंगल एवं हरियाली एवं खुशहाली के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं आमजनों की सहभागिता के बारे में जानकारी दिया। बीडीओ संजय कुमार पाठक, सीओ अवधेश कुमार नेपाली, कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जीवन के लिए जल आवश्यक है जंगल के लिए वृक्ष आवश्यक है, वृक्ष होगी तो हरियाली होगी तब ही वर्षा होगी इसी में सबका खुशहाली है। मुख्यमंत्री के इस अभियान में शामिल होकर कृषि, जल, जंगल व हरियाली में सहायक बने तथा जागरूकता अभियान चलाकर स्वस्थ बिहार एवं सुंदर बिहार का निर्माण करें। प्रमुख खुशी कुमारी, उपप्रमुख आरती सिंह, अभियान से जुड़े कर्मी एवं जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप