अपने जीवन में उतारें डॉ. अंबेडकर के विचार
सरदार बल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय परिसर में रविवार को डॉ.भीम राव अंबेउकर जयंती समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
औरंगाबाद। सरदार बल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय परिसर में रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्षता रामबली राम एवं संचालन फाल्गुनी राम ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से अंबेडकर से प्रेरणा लेकर चलने का संदेश दिया। उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। उनके मार्गों पर चलकर समाज मे परिवर्तन लाने का आह्वान किया। देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। पुस्तकालय के निदेशक चंद्रेश पटेल, शिक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक और प्रमुख निर्माणकर्ता डॉ. अंबेडकर बहुत मेहनती एवं सु²ढ़ व्यक्ति थे। न सिर्फ भारतीय संविधान के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई बल्कि सामाजिक रूप से दलितों, पिछड़े के उत्थान के लिए अहम योगदान दिया। हमें अंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए, यही उनकी प्रति सच्ची श्रद्धांजलि। कहा कि बाबा साहब को आधुनिक ²ष्टि को अपनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। इनके जयंती मनाने का अर्थ तभी सार्थक होगा जब हम उनके बताए रास्ते पर चलकर सभी लोग उनके गुणों को ग्रहण करें। कहा कि वे समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं सामाजिक संरचना एक सूत्र में पिरोने वाला सूत्रधार थे। कामाख्या नारायण सिंह, सत्येंद्र चौधरी,सुरेश सिंह, गणेश कुशवाहा उपस्थित रहे।