Move to Jagran APP

महिलाओं के प्रयास से खत्म होगा दहेज प्रथा

उच्च विद्यालय कारा में सोमवार को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 03:01 AM (IST)
महिलाओं के प्रयास से खत्म होगा दहेज प्रथा
महिलाओं के प्रयास से खत्म होगा दहेज प्रथा

औरंगाबाद। उच्च विद्यालय कारा में सोमवार को दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मदन मोहन दूबे झंडी दिखा रैली को रवाना किया। प्रधानाध्यापक ने दहेज प्रथा के खिलाफ दैनिक जागरण के द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की सराहना की। कहा कि दहेज प्रथा महिलाओं के प्रयास से खत्म होगा। महिलाएं जागरूक होंगे तो यह कुप्रथा समाप्त होगी। दहेज प्रथा को सामाजिक कोढ़ बताया गया। छात्र- छात्राओं को दहेज न लेने एवं न देने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की छात्रा ज्योति कुमारी, कागज कुमारी, धनो कुमार, नेहा कुमार, छात्र मुन्ना कुमार ने दहेज का बहिष्कार किया। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकार चाहती है कि समाज से दहेज प्रथा समाप्त हो। पूर्व मुखिया अभिमन्यू शर्मा, व्यवसायी बद्री प्रसाद गुप्ता, गुडू कुमार, डा. आलोक कुमार, शिक्षक जाहीर हुसैन, सुहैल अहमद, जैन कुमार दूबे, संजय कुमार उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.