Move to Jagran APP

आओ हाथ बढ़ाएं, मिलजुलकर पौधे लगाएं

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत शु

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:46 PM (IST)
आओ हाथ बढ़ाएं, मिलजुलकर पौधे लगाएं
आओ हाथ बढ़ाएं, मिलजुलकर पौधे लगाएं

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : दैनिक जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान के तहत शुक्रवार को नवीनगर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ¨वध्याचल प्रसाद, एसआई सुभाष राय, रामलखन प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ¨सह ने पौधे लगाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि दैनिक जागरण के द्वारा समाज हित में कई कार्य किए जाते हैं। कहा कि कुछ दिन पहले दैनिक जागरण के द्वारा दहेज को न कहें, खोटा सिक्का न बने अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया था। पांच दिन पहले जिले के प्रतिभा को सम्मानित किया था। अगर मनुष्य को अपना जीवन बचाना है तो पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित करना होगा। आने वाली युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। एसआई सुभाष राय ने कहा कि जागरण के द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान से चारों ओर हरियाली आएगी। पिछले साल दैनिक जागरण के द्वारा मिशन एक करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण की शुरुआत की गई थी। सभी ने पौधे लगाने एवं वृक्ष को बचाने का संकल्प लिया। उधर डीएवी पब्लिक स्कूल मे दैनिक जागरण के के तहत पौधे लगाए गए। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डा. आरके दुबे, थानाध्यक्ष ¨वध्याचल प्रसाद, एसआई सुभाष राय, रामलखन प्रसाद, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार ¨सह ने पौधारोपण किया। प्राचार्य डा. आरके दुबे ने कहा कि जीवन को बचाना है वृक्ष को लगाना है। कहा कि समाज के कल्याण के लिए दैनिक जागरण परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष कोई न कोई अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जाता है। प्रकृति की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। पर्यावरण की सुरक्षा और उसके प्रति जागरूकता को लेकर दैनिक जागरण के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको से एक-एक पौधा लगाने की बात कही ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। कहा कि जागरण के अभियान की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। डीएवी पब्लिक स्कूल के परिसर में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा दर्जनों पौधे लगाएं गए। भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार ¨सह ने जागरण के से जुड़ने का आह्वान दिया। शिक्षक धीरेंद्रनाथ, दयानिधि कुमार, कुंदन कुमार, मुकुल कुमार सिन्हा, शशिकांत कुमार, राजेंद्र कुमार, गो¨वद कुमार उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.