फेसबुक पर न करें आपत्तिजनक पोस्ट : थानाध्यक्ष
औरंगाबाद। फेसर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह की अध्यक्षता में ईद को लेकर शांति
औरंगाबाद। फेसर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह की अध्यक्षता में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह ने सभी से कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। पर्व को शांतिपूर्वक मिलकर मनाएं। मुस्लिम संप्रदाय के लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा तथा समाधान करने का आश्वासन दिया। ईद के दिन पुलिस की गश्ती बढ़ा दी जाएगी एवं शराबियों पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फेसबुक पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक कमेंट न करें ताकि विवाद उत्पन्न हो सके। जो लोग ऐसा पोस्ट करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भी यह पर्व खुशियों का पैगाम देती है। आप खुशी के माहौल में पर्व को मनाएं। अफवाह की सूचना पुलिस को तत्काल दें। फेसर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, उपमुखिया संजय मिश्रा, पोखराहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक ¨सह यादव, पूर्व मुखिया रामाधार ¨सह, बालमुकुंद यादव, कुरहमा पंचायत के मुखिया अभिराम विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजीव ¨सह यादव, करसांवा पंचायत के मुखिया लवकुश कुमार, सरपंच संजय यादव, मो. निजामुद्दीन, सौकत अली, मो. इशरार उपस्थित थे।