Move to Jagran APP

खेतों में पुआल न जलाएं : बीएओ

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शुक्रवार को पर्यावरण को संरक्षित रखने का शपथ लिया। कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी उच्च विद्यालय के ओबरा प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा मध्य विद्यालय ओबरा के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद समेत विभिन्न विद्यालयों में शपथ समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 04:35 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 04:35 PM (IST)
खेतों में पुआल न जलाएं : बीएओ
खेतों में पुआल न जलाएं : बीएओ

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने शुक्रवार को पर्यावरण को संरक्षित रखने का शपथ लिया। कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी, उच्च विद्यालय के ओबरा प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा, मध्य विद्यालय ओबरा के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद समेत विभिन्न विद्यालयों में शपथ समारोह आयोजित किया गया।

loksabha election banner

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल चौधरी ने छात्रों से कहा कि खेतों में फसल का अवशेष को न जलाने के लिए किसानों को जागृत करें। अपने परिवार एवं ग्रामीण को बताएं खेतों में पुआल जलाने से उर्वरा शक्ति कम होती है। वातावरण शुद्ध रखने को लेकर विद्यालयों में शपथ समारोह आयोजित की गई है। सरकार भी इसके प्रति संकल्पित है। प्रखंड अंचल सह प्रखंड कार्यालय में कर्मियों को कृषि पदाधिकारी अनिल चौधरी ने शपथ दिलाया। कहा कि किसानों को जागरूक करें कि वे खेतों में पुआल न जलाएं। पुआल जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.