Move to Jagran APP

राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें अधिकारी : दुर्गेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश ¨सह ने बिहार सरकार के अधिकारी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jul 2017 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 06:14 PM (IST)
राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें अधिकारी : दुर्गेश

औरंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश ¨सह ने बिहार सरकार के अधिकारियों पर किसी एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार के अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर बेवजह प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है। वे शनिवार को शहर के धर्मशाला स्थित आर्यन नाट्य परिषद में आयोजित बैठक में शामिल होने आए थे। आगामी कार्यक्रम, वर्तमान राज्य सरकार, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर सड़क जाम मामले में की गई प्राथमिकी एवं केद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे योजनाओं पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अस्थिरता का माहौल है। अधिकारी जनता की सुन नहीं रहे हैं। अधिकार मांगने पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। प्राथमिकी के बजाए अधिकारियों को सड़क बनाने पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि अगर प्रशासन नेताओं पर से प्राथमिकी वापस नहीं लेगी तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदेश अध्यक्ष सह बांकीपुर विधायक नीतिन नवीन शामिल होंगे। युवा मोर्चा द्वारा 26 जुलाई को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रमंडल स्तर पर रन फोर नेशन एवं जिला स्तर पर खेलो भारत के रूप में कबड्डी का आयोजन होगा। बताया कि इसके लिए प्रभारी नियुक्त कर दिये गए हैं। रक्तदान के लिए प्रकाश सोलंकी, उज्जवल कुमार, विकेश कुमार, रन फोर नेशन के लिए विवेकानंद मिश्र, जयशंकर शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.