विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, पकड़ा गया आरोपी तो जबरन छुड़ा ले गए परिजन; 7 पर FIR

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:15 AM (IST)

औरंगाबाद के नबीनगर में एक दिव्यांग अल्पसंख्यक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गुलाम गौस ...और पढ़ें

घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. औरंगाबाद में दिव्यांग अल्पसंख्यक युवती के साथ घर में दुष्कर्म।

  2. आरोपी गुलाम गौस को परिजनों ने पकड़ लिया था।

  3. रिश्तेदारों ने आरोपी को जबरन छुड़ाया, 7 पर FIR।

जागरण संवाददाता,औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दोनों पैर से दिव्यांग अल्पसंख्यक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में गांव के ही गुलाम गौस पर जबरन कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

पीड़िता के अनुसार घटना घटना 13 सितंबर की रात करीब दो बजे की है। पीड़िता ने घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि वह रात में अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान गुलाम गौस छत के रास्ते घर में घुस गया और उसके कमरे में पहुंचकर जबरदस्ती करने लगा। 

विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने उसका मुंह दबाकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपित ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित लगातार उसे और उसके स्वजन को धमकी दे रहे 

पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान स्वजन के जाग जाने पर गुलाम गौस को पकड़ लिया गया। इसी दौरान सूचना पर उसके स्वजन मेरे घर पर पहुंचे और उसे जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गए। 

प्राथमिकी में गुलाम गौस को छुड़ाकर ले जाने वाले गुड्डु अंसारी, गुलाम सरवर उर्फ दिदु, रामजान अली, मोजमील अंसारी, गुलाम दस्तगीर और बुरजहां खातून भी आरोपित बने हैं। 

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपित लगातार उसे और उसके स्वजन को धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी कर घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पहले पत्नी के नाम लिखवाई जमीन, फिर पिलाया जहर; औरंगाबाद में मामा के हत्यारे भांजे को उम्रकैद