Move to Jagran APP

मजदूर निर्माण दिवस पर संगोष्ठी

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : स्थानीय थाना के निकट स्थित स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सोमव

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 06:21 PM (IST)
मजदूर निर्माण दिवस पर संगोष्ठी
मजदूर निर्माण दिवस पर संगोष्ठी

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : स्थानीय थाना के निकट स्थित स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई औरंगाबाद के तत्वावधान में नवीनगर प्रखंड में राष्ट्रीय श्रम मजदूर निर्माण दिवस सह विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मजदूर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विजय कुमार ¨सह ने कहा की भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित के साथ मजदूरों के हित में काम करती है। इन्हीं उद्देश्यों के तहत मजदूरों के अधिकार एवं श्रम संसाधन विभाग से मिलने वाली कल्याणकारी अनुदान के बारे में जानकारी दिया। मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में मजदूर की अहम भूमिका है। उन्होने बुद्धिजीवियों को बढ़-चढ़कर मजदूर हित में एवं उनको मिलने वाले अधिकारों को दिलाने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार में श्रम संसाधन कानून के तहत मजदूर हित में बहुत से कानून बनाए गए हैं लेकिन मजदूरों के अशिक्षित होने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पाता है। संगोष्ठी में अशोक मेहता, अभय कुमार, लव कुमार ¨सह, अजय कुमार ¨सह, अशोक ¨सह, गीता देवी, कमला देवी, अर¨वद राम, कांति देवी, वीरेंद्र राम, पूर्व जिला पार्षद हरिराम उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.