ठाकुरबाड़ी में महोत्सव का आयोजन
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर के शनिचर बाजार स्थित राधा-कृष्ण एवं राम जानकी
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर के शनिचर बाजार स्थित राधा-कृष्ण एवं राम जानकी ठाकुरबाड़ी में छठी महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म पर लोकगीत, सांस्कृतिक भजन का आयोजन किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर श्रृंगार आरती किया। प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। मंगल बाजार स्टेट बैंक रोड शिव मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भजन कीर्तन का आयोजन कर पूजा-अर्चना की गई। भंडारा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रमेश केडिया, बंशी भगत, उमेश केडिया, ¨पकू केडिया, रमन सोनी, संजय कुमार साव, मुन्ना जायसवाल, शशि कुमार, दिलीप मालाकार, मिथुन मेहता, वीरेंद्र कुमार सोनी, अमरेंद्र गुप्ता, महेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, रवि कुमार शामिल हुए।