छठ महापर्व से पहले बदलेगी औरंगाबाद के देव सूर्यकुंड की सूरत, ग्रेनाइट और रेड सैंडस्टोन से सजेगा परिसर
छठ महापर्व से पहले देव स्थित सूर्यकुंड का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें सीढ़ियों पर ग्रेनाइट और पूरे परिसर में रेड सैंडस्टोन लगाया जाएगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सूर्यकुंड की सीढ़ियों पर ग्रेनाइट स्टोन लगाया जाएगा।
पूरे परिसर में रेड सैंडस्टोन बिछाने का कार्य होगा।
एक माह में विकास कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। महापर्व छठ से पहले देव स्थित सूर्यकुंड की सूरत बदलने की तैयारी है। कुंड की सीढ़ियों पर ग्रेनाइट स्टोन लगाया जाएगा, जबकि पूरे परिसर में रेड सैंडस्टोन बिछाया जाएगा।
विकास एवं सुंदरीकरण के इन कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अभियंताओं के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। छठ पर्व के दौरान देव पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
इसे देखते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सूर्यकुंड की सीढ़ियों और संपूर्ण परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई।
डीएम ने निर्देश दिया कि सीढ़ियों पर ग्रेनाइट स्टोन तथा परिसर में रेड सैंडस्टोन का काम कराया जाए, ताकि कुंड को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा सके। कहा कि सूर्यकुंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।
श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधाएं
इसके सुव्यवस्थित विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, पर्यटन स्थल के रूप में देव और सूर्यकुंड की पहचान को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में पर्यटन प्रभारी अविनाश प्रकाश सहित बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अभियंता उपस्थित रहे। बता दें कि कार्तिक छठ मेला 13 नवंबर प्रारंभ हो रही है।
13 को नहाय खाय, 14 को खरना, 15 को संध्या अर्घ्य एवं 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे। देव में छठ मेला की तैयारी अभी से प्रारंभ हो गई है।
यह भी पढ़ें- जितिया 2026: पहली बार करने जा रही हैं जीवित्पुत्रिका व्रत? नहाय-खाय से लेकर दही-चूड़ा तक, नोट करें हर जरूरी बात
