प्रखंडो में रबी महोत्सव की तिथि निर्धारित
औरंगाबाद। जिले के सभी प्रखंडो में रबी अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया जाना है। डीएओ राजे
औरंगाबाद। जिले के सभी प्रखंडो में रबी अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया जाना है। डीएओ राजेश प्रताप ¨सह ने प्रखंडवार तिथि निर्धारण किया है। डीएओ ने बताया कि 24 अक्टूबर को सदर प्रखंड औरंगाबाद व बारुण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को ओबरा व दाउदनगर, 26 अक्टूबर को हसपुरा व गोह, 27 अक्टूबर को रफीगंज, 28 को मदनपुर, 29 को देव, 30 अक्टूबर को कुटुंबा व 31 अक्टूबर को नवीनगर प्रखंड में रबी महोत्सव आयोजित की जाएगी। महोत्सव में किसानों को नवीनतम तकनीक से रबी फसल बुआई करने की जानकारी दी जाएगी। डीएओ ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में कार्यक्रम के दूसरे दिन से उपादान वितरण की जाएगी। प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी बीएओ, समन्वयक व किसान सलाहकारो को दी गई है। विदित हो कि सरकार के द्वारा गेहूं, चना, मसूर सहित कई रबी फसल का बीज अनुदान पर दिया जाना है।