पटना महानगर के दलित सेना अध्यक्ष बने शशिकांत
प्रखंड के चनहट गांव निवासी शशिकांत कुमार को दलित सेना का पटना महानगर अध्यक्ष बनाया गया ह
प्रखंड के चनहट गांव निवासी शशिकांत कुमार को दलित सेना का पटना महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर प्रखंड के दलित सेना एवं लोजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। महानगर की जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेश लोजपा के नेताओं को बधाई दिया है। लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष दुधेश्वर कुशवाहा, किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु पासवान ने कहा कि यह निर्णय स्वागतयोग्य है। इस निर्णय से दलित सेना को और मजबूत होने में बल मिलेगा। क्योंकि शशिकांत संगठन के समर्पित नेता हैं। पार्टी के विकास के लिए इनका कार्यकलाप सराहनीय रहा है। कहा कि पूर्व की भूमिका देखकर ही शशिकांत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शशिकांत ने कहा कि संगठन द्वारा जो मुझे जिम्मेवारी मिली है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। संगठन को मजबूती के लिए हमेशा सक्रिय रहूंगा। कहा कि कोई ऐसा कदम नहीं उठाएंगे, जिससे पार्टी व संगठन को क्षति व बदनामी हो। कहा कि शीघ्र ही कमिटी के विस्तार के लिए पहल किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग देने की अपील की है।