Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ 29 को भाकपा का प्रदर्शन

औरंगाबाद। शहर के टिकरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का बैठक संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:28 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ 29 को भाकपा का प्रदर्शन
भ्रष्टाचार के खिलाफ 29 को भाकपा का प्रदर्शन

औरंगाबाद। शहर के टिकरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता रामजी कांत ने की। बैठक में बढ़ती भ्रष्टाचार एवं गरीबी पर चर्चा की गई। भ्रष्टाचार संघ मोर्चा के सचिव आलोक कुमार, फारवार्ड क्रांतिकारी सांस्कृतिक के महेश्वर पासवान, महेश्वर पासवान एवं जन चेतना केंद्र के अध्यक्ष सुचिता मिश्रा ने कहा कि दिन प्रतिदिन देश में भ्रष्टाचार बढ़ते जा रहा है। गरीबों के साथ हकमारी की जा रही है। गरीबों का हक छीना जा रहा है। अनुसूचित जाति को कमजोर समझकर सताया जा रहा है। उनके उपर जुर्म किया जा रहा है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। सामाजिक एवं सामंती उत्पीड़न वर्तमान सरकार में तेजी से बढ़ रहा है। सर्वसम्मति से 19 जुलाई को जिला पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। सभी ने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार एवं गरीबी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए 8 से 18 जुलाई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसाद किया जाएगा। जन संग्राम मोर्चा के गुड्डू चंद्रवंशी, एलके ¨बदु, उपेंद्रनाथ शर्मा, सिनेश राही, महेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.