नगर परिषद की समीक्षा बैठक आज
(औरंगाबाद) : डीएम राहुल रंजन महिवाल बुधवार को नगर परिषद दाउदनगर के कार्यों की समीक्षा
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 05:03 PM (IST)
(औरंगाबाद) : डीएम राहुल रंजन महिवाल बुधवार को नगर परिषद दाउदनगर के कार्यों की समीक्षा करेंगे। पहले यह बैठक मंगलवार को होनी थी परंतु इसे स्थगित कर दिया गया। डीएम की बैठक पूर्वाहन 10:30 बजे से प्रारंभ होगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने इसकी सूचना मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों को भेजी है। कहा गया है कि डीएम नप के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शहर के विकास पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह बैठक शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें