नारकीय जीवन जी रहे नागरिक
नगर पंचायत के द्वारा बारिश से पहले नगर पंचायत की नालियों की सफाई कराई गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 05:13 PM (IST)
औरंगाबाद। नगर पंचायत के द्वारा बारिश से पहले नगर पंचायत की नालियों की सफाई कराई गई। नाली के कचरे को फेंका नहीं गया। कचरा के कारण फुटपाथी दुकानदारों का जीवन नारकीय हो गया है। कचरे के बीच रहना इनकी मजबूरी है। गरीब तबके के लोग सब्जी बेचने वाले तथा फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले आंख बंद कर कचरे के ढ़ेर पर जीवन गुजार रहे हैं। नाली के कचड़ा से बदबू निकल रही है। अब तक कचरा न हटने से नागरिक आक्रोशित हैं। मुख्य पार्षद सपना सारिका से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं। वहीं वार्ड पार्षद योगेन्द्र कुमार ¨सह ने नाली उड़ाही कराने से फायदा क्या है। मुख्य पार्षद सपना सारिका ने बताया कि बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई कराई जा रही है। नालियों से जो कचरा निकला है उसे साफ कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें