छठ की तैयारी में जुटे छठव्रती
औरंगाबाद। छठ की तैयारी में व्रती लगे हैं। छठ गीत से वातावरण गुंजायमान रहा। हर तरफ छ
औरंगाबाद। छठ की तैयारी में व्रती लगे हैं। छठ गीत से वातावरण गुंजायमान रहा। हर तरफ छठ गीत सुनाई दे रही है। माहौल भक्तिमय हो गया है। दीपावली के बाद छठव्रती छठ की तैयारी में जुट गए हैं। हर तरफ छठ गीत सुनाई पड़ रही है। ओबरा के अलावा बारुण, फेसर, जम्होर, बड़वा में छठ की गूंज सुनाई देने लगी है। छठव्रती प्रसाद बनाने के लिए गेहूं को धोकर सूखाने में जुट गई है। छठ पूजा समिति की ओर से ओबरा में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। सत्यम छठ पूजा समिति एवं इश्वरीय छठ पूजा समिति की ओर से सजा की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पूजा कमेटी के सदस्य व्रतियों की सुविधा में लगे हैं। उधर उब, कझवां, कारा एवं डिहरा में घाटों एवं तालाब की सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता के प्रति सभी समाजसेवी सजग हैं। छठव्रती गेहूं को सुखाकर उसे जाता चक्की में पीसने की तैयारी में जुटे हैं। बताया जाता है कि चार दिवसीय महाआस्था का पर्व छठ आज रविवार से प्रारंभ है जो चलकर मंगलवार को सुबह द्वितीय अर्घ्य के साथ संपन्न होगी। गेहूं धो रही शिक्षिका सुमित्रा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने बताया कि छठ आस्था का पर्व है। छठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।