केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती पर केंद्रीय विद्यालय बभंडीह के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय के निर्देश पर स्वच्छता जागरूकता दौड़ का
औरंगाबाद। गांधी जयंती पर केंद्रीय विद्यालय बभंडीह के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय के निर्देश पर स्वच्छता जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनूप शुक्ला ने झंडी दिखा दौड़ को रवाना किया। स्वच्छता अभियान में शामिल प्राचार्य ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। फीट इंडिया के विचारों को सफल बनाने के लिए दौड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्राचार्य के साथ रहे विद्यालय के बच्चों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ प्लास्टिक प्रयोग के प्रतिबंध के प्रति जागरूक किया। जागरूकता से ही स्वच्छता अभियान सफल होगा। प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगेगी। फीट इंडिया के तहत शिक्षकों एवं छात्रों के बीच वॉलीबॉल सदभावना खेल का आयोजन किया गया। शिक्षक अरविद कुमार पांडेय, राकेश कुमार द्वीज, अजीत कुमार, राजेश कुमार झा, धनंजय पांडेय, प्रज्ञा लक्ष्मी, मनीष कुमार, स्वाती कुमारी वंदना, पंकज राठौर, तिलक राज, रेखा कुमारी, संजय कुमार, रंजीत कुमार निराला मौजूद रहे। बताया गया कि आयोजन में यूनियन बैंक का सहयोग रहा।