शराब पीकर हंगामा करते युवक गिरफ्तार
गोह थाना पुलिस ने सोमवार शाम प्रखंड के जगतपति चौक के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक दोवाल गांव का रंजीत कुमार है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 05:09 PM (IST)
औरंगाबाद। गोह थाना पुलिस ने सोमवार शाम प्रखंड के जगतपति चौक के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक दोवाल गांव का रंजीत कुमार है। शराब के नशे में पकड़े युवक का पुलिस ने गोह अस्पताल में चिकित्सक से जांच कराया। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष गीता पासवान ने बताया कि गिरफ्तारी थाना के सैफ जवान राम सिंह ने की है। मामले में राम सिंह के बयान पर कांड दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें