Move to Jagran APP

परिभ्रमण पर छात्र गए बोधगया व राजगीर

औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय चौरम के 45 छात्र छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवि

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 01:00 AM (IST)
परिभ्रमण पर छात्र गए बोधगया व राजगीर
परिभ्रमण पर छात्र गए बोधगया व राजगीर

औरंगाबाद। प्रखंड के मध्य विद्यालय चौरम के 45 छात्र छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर रविवार सुबह बोधगया एवं राजगीर के लिए रवाना हुआ। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रखंड साधनसेवी मो. ऐनुल हक, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यदेव ¨सह, सचिव प्रभावती देवी ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक विनोद कुमार, अरुण कुमार, मो. शाहिद, उषा कुमारी, निधि कुमारी, रवि कुमार उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत स्कूली बच्चों का शैक्षणिक परिभ्रमण दल बोधगया एवं राजगीर के लिए रवाना हुआ है। ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन से बच्चों को ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.