प्रखंड अध्यक्ष चुनाव रद करने की मांग
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : प्रखंड में बिहार राज्य अराज्यपत्रित कर्मचारी संघ की विगत छह नव
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : प्रखंड में बिहार राज्य अराज्यपत्रित कर्मचारी संघ की विगत छह नवंबर को हुए प्रखंड चुनाव का जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुमार ने विरोध किया है। बताया कि चुनाव की सूचना पहले नहीं दी गई थी और गलत तरीके से मनमाने ढंग से चुनाव संपन्न करा लिया गया था। जिला पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार एवं सुरेंद्र कुमार से चुनाव रद कराने व पुन: चुनाव कराए जाने को लेकर नई तिथि निर्धारित करने की मांग की हैं। इधर पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हुए चुनाव को रद करते हुए नए चुनाव की तिथि निर्धारित किया जाएगा। मनमाने तरीके से हुए चुनाव से कई शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें