बलिदानियों से प्रेरणा लेने की जरूरत : मंगल
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 110वीं जयंती मनाई गई। उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधायक मनोज शर्मा, एमएलसी राजन कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी को प्राप्त करने के लिए जिन लोगों ने बलिदान दी है उनसे प्रेरणा लेने की जरुरत है। इतिहास को नहीं पढ़ेंगे तो फिर से गुलाम बनना पड़ेगा। सामरिक शक्तियां देश को अप्रत्यक्ष रुप से आर्थिक, सामाजिक एवं नई तकनीकी से प्रहार कर देश एवं राज्य को धार्मिक चोट पहुंचाकर कमजोर करना चाहती है। देश को गुलाम करने की साजिश रची जा रही है। पड़ोसी देश से सावधान रहना होगा नहीं तो हमें जो आजादी मिली है वह चला जाएगा। कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो भारत माता की पूजा करती है। राज्य के अंदर विरोध करने वाले का विरोध करेंगे। 9 से 23 अगस्त तक गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्षता कर रहे प्रो. वीरेंद्रनाथ द्विवेदी ने कहा कि जयंती का आयोजन देश की सेवा है। विधायक ने कहा कि अपनी पुरानी पीढि़यों से जानकारी प्राप्त कर महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। देश को बचाने के लिए राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की जरुरत है। गोह तालाब के सौंदर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कराने की घोषणा की। संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने की। सभी ने चंद्रशेखर आजाद के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अश्विनी तिवारी, नवनीत दुबे, धर्मेद्र तिवारी, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सुनिल शर्मा, दाउदनगर प्रमुख अनिल कुमार, डिहुरी मुखिया उषा शर्मा, मोनू उपाध्याय, राहुल यादव, धीरज सिंह चौहान, अभय सिंह, चिंटू पांडेय, राजीव कुमार विद्यार्थी, मंटू कुमार, गौतम दुबे उपस्थित रहे।