विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: अब कांग्रेस कर रही भाजपा को अलर्ट! नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश ने कर दी ये भविष्यवाणी

Published: Tue, 13 Feb 2024 08:13 PM (IST)

नीतीश कुमार पलटी मारकर एनडीए के पाले में जा चुके हैं। राजद और कांग्रेस के हाथ से सत्ता छिन चुकी ...और पढ़ें

अब कांग्रेस कर रही भाजपा को अलर्ट! नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश ने कर दी ये भविष्यवाणी
अब कांग्रेस कर रही भाजपा को अलर्ट! नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश ने कर दी ये भविष्यवाणी

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा पर 15 फरवरी को औरंगाबाद आएंगे। राज्यसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब झारखंड के रास्ते औरंगाबाद नहीं आएंगे बल्कि गया से हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे। दिल्ली से गया हवाई जहाज से पहुंचेंगे। औरंगाबाद गांधी मैदान में दोपहर एक बजे सभा होगी। रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता लगे हैं।

'...वे जहां जाते हैं नुकसान होता है'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने के सवाल पर कहा कि वे जहां जाते हैं नुकसान होता है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा। कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और तोड़ने का प्रयास असफल रहा। राजग के नेता कांग्रेस विधायक को तोड़ने में लगे थे परंतु पार्टी के प्रति समर्पण के कारण सफलता नहीं मिली। मोदी की गारंटी कितने दिनों तक नीतीश कुमार पर रहती है देखना पड़ेगा। कांग्रेस के विधायक अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण एकजुट रहे।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी सड़क के रास्ते सासाराम जाएंगे। वहीं रात्रि विश्राम होगा। 16 फरवरी को सासाराम से कैमूर के रास्ते वाराणसी पहुंचेंगे। औरंगाबाद में राहुल के भाषण को सभी सुने इसके लिए दूर तक माइक की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह, बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, शंकर स्वरूप, अरविंद शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पप्पू, अमित रंजन छोटू, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

रैली में शामिल हो सकते हैं तेजस्वी और दीपांकर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की रैली में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य शामिल हो सकते हैं। दोनों को रैली में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, अरवल एवं आसपास के क्षेत्रों के महागठबंधन के नेता को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय स्तर पर महागठबंधन में शामिल सभी दल के नेताओं को राहुल गांधी की सभा में आने का आमंत्रण दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'कुछ लोग मुझसे जलते हैं, समय आने पर...'; खटपट की खबरों के बीच JDU विधायक का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार विधानसभा में गरजे! लालू-राबड़ी के शासन पर उठाए सवाल, बोले- इन लोगों ने खूब गड़बड़ी की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।