विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में बटाने नदी पर बांध और लिफ्ट इरिगेशन की तैयारी तेज, सर्वे टीम ने 3 स्थलों का किया निरीक्षण

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:25 PM (IST)

औरंगाबाद में बटाने नदी पर बांध निर्माण और लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा देने की तैयारी ...और पढ़ें

औरंगाबाद में बटाने नदी पर बांध और लिफ्ट इरिगेशन की तैयारी तेज

औरंगाबाद में बटाने नदी पर बांध और लिफ्ट इरिगेशन की तैयारी तेज

HighLights

  1. बटाने नदी पर बांध निर्माण और लिफ्ट इरिगेशन की तैयारी।

  2. लघु सिंचाई विभाग की सर्वे टीम ने 3 स्थलों का निरीक्षण किया।

  3. किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल।

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद)। बटाने नदी पर बांध निर्माण कर लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विभागीय पहल तेज हो गई है। योजना को लेकर मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग की सर्वे टीम ने क्षेत्र के तीन संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने बांध निर्माण के साथ-साथ उस स्थल का भी जायजा लिया, जहां से लिफ्ट इरीगेशन के जरिए पानी पहुंचाने की योजना है।

जानकारी के अनुसार, विभागीय निर्देश के बाद पूर्व में निजी अमीन से संबंधित स्थलों की मापी कराकर रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद 11 सितंबर को लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुजीत सिंह ने सरकारी अमीन से स्थल की मापी कराने का प्रयास किया था। हालांकि, विभाग द्वारा चयनित अमीन के स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण उस दिन मापी का कार्य पूरा नहीं हो सका।

चयनित स्थल पर बांध निर्माण में तकनीकी कठिनाई 

इस दौरान कनीय अभियंता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह को बताया था कि नदी की स्थिति को देखते हुए पहले चयनित स्थल पर बांध निर्माण में तकनीकी कठिनाई आ सकती है। इसके बाद नदी के निचले हिस्से में उपयुक्त स्थल तलाशने की बात कही गई थी।

इसी क्रम में मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता कृष्णा सिंह एवं शशिकांत मंडल क्षेत्र में पहुंचे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने टीम को पूर्व में चयनित स्थल के अलावा भलुआरी खुर्द के समीप स्थित दूसरे संभावित स्थल का निरीक्षण कराया। इसके साथ ही लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से पानी पहुंचाए जाने वाले स्थान को भी दिखाया गया।

तीनों स्थलों का बारीकी से निरीक्षण

सर्वे टीम ने तीनों स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि योजना पर आगे की कार्रवाई से पहले कार्यपालक अभियंता द्वारा स्थलों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर योजना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वे के दौरान भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र प्रजापति, राम प्रवेश यादव, अमीन विनय यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सिंचाई सुविधा से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी टीम के समक्ष रखी।

यह भी पढ़ें- रफीगंज पशु अस्पताल में 3 घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे पशुपालक, बाद में कर्मचारी ने थमाई दवा