Move to Jagran APP

घरों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न

रफीगंज (औरंगाबाद)। कोरोना को लेकर पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू है। इसी संकट काल म

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 12:12 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:14 AM (IST)
घरों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न
घरों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न

रफीगंज (औरंगाबाद)। कोरोना को लेकर पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू है। इसी संकट काल में शनिवार को बकरीद का त्योहार मुस्लिम भाइयों ने अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ शांतिपूर्वक त्योहार मनाया। प्रशासन ने सामूहिक नमाज की इजाजत नहीं दी थी। शहर में तड़के सुबह से ही पुलिस बल की गश्ती होती रही। किसी को भी ईदगाह एवं मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं थी। खुद शहर के तमाम मस्जिदों के इमाम ने भी अपील जारी कर लोगों से सादगी से ईदुलजुहा मनाने की अपील की थी। कहा ईदुलजुहा की नमा•ा ़फर्•ा नहीं है। लोग अपने घरों में रहकर पर्व मनाएं। घरों में इशराक/चाश्त की चार रकअत नमाज अदा कर लें। जिसका असर आज सुबह नजर भी आया। लोगों ने कहा ऐसा पहली बार हुआ है जब आज ईदुलजुहा के मौके पर ईदगाह एवं मस्जिदें सुनी रहेंगी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में परिवार के साथ त्योहार मनाएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.