फोटो::उपद्रव मामले में वार्ड पार्षद ने किया सरेंडर
औरंगाबाद। रामनवमी जुलूस के दौरान शहर में हुए उपद्रव मामले में नगर परिषद के वार्ड 10 के पार्षद इल्ताफ
औरंगाबाद। रामनवमी जुलूस के दौरान शहर में हुए उपद्रव मामले में नगर परिषद के वार्ड 10 के पार्षद इल्ताफ कुरैशी ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार पांडेय की अदालत में सरेंडर करने 8.30 बजे पहुंचे। सीजेएम ने वार्ड पार्षद को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपितों के सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस कोर्ट के बाहर जमी रही। सुरक्षा का सख्त पहरा रहा। पुलिस की नजर से बचते हुए आरोपित वार्ड पार्षद सीधे कोर्ट पहुंचे और अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में सरेंडर किया। जेल जाते समय पार्षद ने कहा कि जीवन में यह भी देखा की निर्दोष कैसे जेल जाते हैं। उपद्रव मामले में मैं निर्दोष हूं। मेरा कोई दोष नहीं है फिर भी जेल जा रहे हैं। पुलिस ने हमें जानकर फंसाया है। बताया जाता है कि अब तक फरार चल रहे वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, प्रतिनिधि मो. फारुक अंसारी, अतहर हुसैन, युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मो. युसूफ आजाद अंसारी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट के द्वारा कुर्की निर्गत होते ही फरार वार्ड पार्षदों के घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जो अभियुक्त सरेंडर नहीं करेंगे, पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि शहर में उपद्रव मामले में अबतक डेढ़ सौ से अधिक आरोपित जेल जा चुके हैं। नाबालिग आरोपितों को कोर्ट से जमानत मिल गया है। अन्य आरोपितों की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। राहुल हत्याकांड में तीन आरोपित ने किया सरेंडर
औरंगाबाद : मदनपुर थाना के गोसपुरा गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ पप्पू हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित कुंदन कुमार, चंदन कुमार एवं विकास कुमार ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया है। थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मृतक की मां समुद्री कुंवर ने गुरुवार को एसपी डॉ. सत्यप्रकाश के जनता दरबार में आवेदन दे गुहार लगाई थी। राहुल की हत्या 31 जनवरी 2018 को गोली मार की गई थी। इस मामले में सरेंडर किए आरोपितों के अलावा मिथलेश यादव, नर¨सह यादव आरोपित हैं।