विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aurangabad Truck Accident: असंतुलित होकर बालू लदा ट्रक नहर में गिरा, चालक की मौके पर मौत

Published: Thu, 01 Aug 2024 10:50 AM (IST)

औरंगाबाद में बुधवार देर रात बालू लदा असंतुलित ट्रक नहर में जा गिरा। घटना स्थल पर ही चालक की मौत ...और पढ़ें

औरंगाबाद में बालू लदा ट्रक असंतुलित होकर नहर में गिरा। (फोटो- जागरण)
औरंगाबाद में बालू लदा ट्रक असंतुलित होकर नहर में गिरा। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. औरंगाबाद-पटना पथ केरा गांव के समीप हुई दुर्घटना
  2. बक्सर जिले का निवासी था ट्रक चालक झूलन सिंह
  3. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंपा
  4. दाउदनगर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह ट्रक को नहर से निकाला

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। Truck Accident In Aurangabad औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरा गांव के समीप बुधवार रात असंतुलित होकर बालू लदा ट्रक सोन कैनाल नहर में पलट गया। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान बक्सर जिला निवासी झूलन सिंह के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, चालक बताया पूर्णा बिगहा के आगे एक डंपिंग स्थल से बालू लोड कर औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर जा रहा था। नहर पर बने लोहे के पुल पर आया। ट्रक का आधा भाग पुल पार कर गया था। आधा असंतुलित पुल में लटक गया।

घटना स्थल पर हुई ट्रक चालक की मौत

इसी दौरान ट्रक नहर में जा गिरा। घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक के शव को रात्रि में ही नहर से निकलवाया।

दाउदनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात में हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक में बालू लदा हुआ था। गुरुवार की अहले सुबह ट्रक को निकलवा लिया गया है। घटना में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं- Most Wanted Criminal : सहरसा का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल साथी के साथ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम

ये भी पढ़ें- Bihar News: नर्सरी के छात्र ने तीसरी कक्षा के बच्चे को मार दी गोली, बैग में पिस्टल लेकर पहुंचा था स्कूल, मचा हड़कंप