विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद: अवैध संबंध के शक में पिता और ममेरी बहन को जिंदा जलाया, वारदात के बाद फरार बेटा गिरफ्तार 

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:11 PM (IST)

औरंगाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और दो ममेरी बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे पिता और एक बहन की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता-ममेरी बहनों को पेट्रोल से जलाया।

  2. पिता और एक ममेरी बहन की इलाज के दौरान मौत।

  3. आरोपित मो. इस्तेखार रफीगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कासमा थाना क्षेत्र के मिया बिगहा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और दो ममेरी बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने आरोपित मो. इस्तेखार को रफीगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया और बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना 25 सितंबर की रात को हुई, जिसमें गंभीर रूप से झुलसे पिता और एक ममेरी बहन की इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गयाजी में मौत हो गई।

वारदात के बाद कोलकाता भागा

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद आरोपित युवक घर से फरार हो गया था और कोलकाता भाग गया था। वहां से वह ट्रेन से रफीगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा, जहां उसे गिरफ्तार किया गया।

घटना के समय पिता ने पुत्र को पकड़ लिया था, जिससे वह भी घायल हो गया। कोलकाता में इलाज के लिए पैसे न होने और काम न मिलने के कारण वह घर लौट रहा था। इस मामले में घायल मो. सलीम के बयान पर थाने में प्राथमिकी की गई थी।

पिता के साथ ममेरी बहन के सोने का विरोध

पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक विवाद के दौरान मो. इस्तेखार ने अपने पिता मो. सलीम और ममेरी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, जबकि एक ममेरी बहन का इलाज जारी है।

गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि वह पिता के साथ एक कमरे में ममेरी बहन के सोने का विरोध करता था और उसे मामा के घर भेजने की बात कहता था। इसी विवाद के चलते उसने यह घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पत्नी ने मैनेजर पति को दूसरी महिला संग बाइक पर पकड़ा, सड़क पर हुआ हंगामा