यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aurangabad News: औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, बालू लदे ट्रैक्टर ने बिहार पुलिस के सिपाही को कुचला
Aurangabad News औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दाउदनगर पटना एनएच 139 स्थित शमशेर नगर से खैरा ...और पढ़ें

HighLights
- औरंगाबाद में बिहार पुलिस के सिपाही को कुचलकर मार डाला
- मृतक सिपाही की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जाती है।
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। Aurangabad News: औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दाउदनगर पटना एनएच 139 स्थित शमशेर नगर से खैरा रोड में ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास कर रहे बिहार पुलिस के सिपाही को ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर मार डाला।
मृतक की पहचान आरा जिला के सरैया थाना के कुदरिया निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जाती है। घटना रविवार की सुबह 4 बजे की है।
ट्रैक्टर चालक रमता सिंह पिता रामबली सिंह, ग्राम जखौरा सजीवन बीघा थाना हसपुरा को अरवल जिला के शहर तेलपा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
शादी को लेकर चल रही थी बात
मृत सिपाही दीपक कुमार सिंह भोजपुर जिले के सिन्हा (बड़हरा) थाना के कुदरियां गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र थे। अभी शादी नहीं हुई थी। हालांकि , रिश्ते को लेकर बात चल रही थी। पिता पेशे से किसान हैं। घर के इकलौते चिराग थे। सुबह पहर वारदात की सूचना मिलने के बाद स्वजन समेत सगे- संबंधी औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सगे संबंधियों का तांता लग गया है।