बाइक चालकों से 65 सौ रुपये जुर्माना वसूला
औरंगाबाद। सिमरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र में सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया।
औरंगाबाद। सिमरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र में सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। बेवजह बाइक से घूम रहे लोगों पर सख्ती दिखायी। शोहदे बाइकर्स से पुलिस लगातार जुर्माना वसूल रही है। थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि चेकिग के दौरान छह बाइकर्स से जुर्माना के रूप में 65 सौ रुपए वसूला गया। बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक के कागजात के अलावा हेलमेट व जूता न पहनने वालों की जांच की गयी। जो लोग नियम का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चालकों में खौफ व्याप्त है। बाइक चालक हेलमेट, जूता व बाइक की पूरी कागजात के बिना सड़क पर निकलने से कतरा कर रहे हैं।