विधायक ने प्रवासियों को दी राहत सामग्री
औरंगाबाद। कोरोना महामारी को लेकर गोह विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने हसपुरा रेफरल अस्पताल में सैकड़ों प्रवासी मजदूरों के बीच बिस्किट और पानी वितरण कर उन्हें मदद पहुंचाई है।
औरंगाबाद। कोरोना महामारी को लेकर गोह विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने हसपुरा रेफरल अस्पताल में सैकड़ों प्रवासी मजदूरों के बीच बिस्किट और पानी वितरण कर उन्हें मदद पहुंचाई है। लॉकडाउन की वजह से लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने खाद्यान्न का वितरण कराया।
इस कार्य में भाजपा के साथ एनडीए के सहयोगी कार्यकर्ताओं ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। भाजपा जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद आर्य, वीरेंद्र कुमार, अनिल आर्य, चितरंजन सिंह एवं कुलदीप पासवान ने सहयोग किया। यह कार्य 15 दिनों से लगातार जारी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक जनप्रतिनिधि का फर्ज निभा रहे हैं।