भीड़ नियंत्रण को ले हसपुरा में प्रशासन सख्त
प्रखंड में लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन को लेकर प्रखंड प्रशासन सख्त हो गई है। मुख्य सड़कों व बाजार में भीड़ नियंत्रण को लेकर गुरुवार को बीडीओ अमरेश कुमार सीओ सुमन कुमार थानाध्यक्ष धनंजय सिंह संयुक्त रूप से हसपुरा पटेल चौक मुख्य बाजार पचरुखिया बाजार का निरीक्षण किया।
प्रखंड में लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन को लेकर प्रखंड प्रशासन सख्त हो गई है। मुख्य सड़कों व बाजार में भीड़ नियंत्रण को लेकर गुरुवार को बीडीओ अमरेश कुमार, सीओ सुमन कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय सिंह संयुक्त रूप से हसपुरा पटेल चौक, मुख्य बाजार, पचरुखिया बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन चेकिग अभियान भी चलाया गया। वहीं हसपुरा मुख्य बाजार से नियम का उल्लंघन करने के मामले में दर्जनों बाइक को जब्त किया। बाजार से सब्जी दुकानदारों को उच्च विद्यालय हसपुरा बड़ी खेल मैदान में सब्जी की दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। शुक्रवार से अब मैदान में ही सब्जी मंडी शिफ्ट हो जाएगी। बीडीओ ने कहा कि एक ही जगह सब्जी, राशन व अन्य आवश्यक दुकानें की वजह से पटेल चौक पर भीड़ अधिक हो जाती थी। इससे निजात मिलेगी। माइक द्वारा लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गई। बीडीओ ने कहा कि कोरोना महामारी पूरा विश्व में पैर पसार चुकी है। हमारा देश व राज्य भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में इस वायरस से बचने का एक ही उपाय है लॉकडाउन का पालन करना। यदि 14 अप्रैल तक हम अपने घरों में रहे, अनावश्यक बाहर जाने से परहेज करें तो निश्चित रूप से हम इस जंग को जीत लेंगे। उधर सामाजसेवियों, बुद्धिजीवियों ने इस निर्णय के लिए प्रशासन धन्यवाद दिया है। कहा कि अब प्रतिदिन एक ही जगह अधिक भीड़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह लॉकडाउन के लिए जरूरी है।