घर से गायब शिक्षक का शव झाड़ी में मिला
हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडर गांव निवासी शिक्षक विनोद कुमार (38 वर्ष) का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में मिला। वे शनिवार को घर से शौच के लिए घर से निकलते थे। परिवार के लोगों ने काफी खोज की लेकिन पता नहीं चला।
हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडर गांव निवासी शिक्षक विनोद कुमार (38 वर्ष) का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में मिला। वे शनिवार को घर से शौच के लिए घर से निकलते थे। परिवार के लोगों ने काफी खोज की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। विनोद कुमार अरवल जिले के शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के उच्च विद्यालय आनंदगढ़ में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि स्वजनों के अनुसार विनोद कुमार की तबियत खराब थी। शनिवार की दोपहर में शौच के लिए निकले तो वापस घर नहीं लौटे। स्वजनों ने बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से वे शनिवार को विद्यालय नहीं गए थे। पत्नी सोनी कुमारी भी विद्यालय जाने से रोकी थी। विनोद जब शौच जाने के तीन चार घंटे तक बाद तक घर नहीं वापस आए तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। जब कहीं नहीं मिले तो स्वजनों की चिता और बढ़ गई। दूसरे दिन स्वजन थाने पर सूचना देने ही वाले थे कि किसी ने सूचना दी कि शिक्षक विनोद कुमार का शव गांव से बाहर एक झाड़ी में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस व स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। शिक्षक का शव मिलते ही ग्रामीण हतप्रभ रह गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्नी सोनी, पुत्री नैंसी व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।