विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, गलत रसीद पर रजिस्ट्री कराकर महिला से जालसाजी

Published: Mon, 31 Aug 2026 02:13 PM (IST)

औरंगाबाद में एक महिला से जमीन खरीदने के नाम पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. औरंगाबाद में जमीन खरीद में महिला से 1.10 करोड़ की ठगी।

  2. गलत रसीदों पर रजिस्ट्री कर की गई धोखाधड़ी, आरोपी नामजद।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, अंचल कर्मियों की भूमिका जांचे।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना के में जमीन खरीदने के नाम पर जालसाजी कर 1 करोड़ 10 लाख रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है।

मामले में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी पिंकी कुमारी पति बलिराम कुमार चौधरी ने शनिवार को थाना में प्राथमिकी कराई है।

प्राथमिकी में ओरा टोला रेणु बिगहा गांव निवासी शिवेश कुमार सिंह को नामजद आरोपित किया है। पीड़ित महिला पिंकी कुमारी के अनुसार, उन्होंने 30 मई 2023 को शिवेश कुमार सिंह से 57 डिसमिल जमीन करीब एक करोड़ दस लाख रुपये में तीन केवाला के माध्यम से खरीदी थी।

जमीन की पूरी राशि देने के बाद उन्होंने दाखिल-खारिज के लिए सदर अंचल में आवेदन किया, लेकिन उनका आवेदन खारिज हो गया।

गलत रसीद के आधार पर रजिस्ट्री

इसके बाद अंचल कार्यालय जाने पर उन्हें पता चला और बताया गया कि संबंधित व्यक्ति के नाम जमीन शेष नहीं है और कथित रूप से जालसाजी कर गलत रसीद के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री की गई है।

महिला के अनुसार इसके बाद उन्होंने विक्रेता से अपनी राशि वापस करने की मांग की। आरोप है कि वह लगातार यह कहकर उन्हें टालता रहा कि जमीन उपलब्ध है।

आश्वासन दिया गया कि भूमि उपसमाहर्ता के न्यायालय में केस कर जमीन दिलवा देने की बात कही गई। बाद में अधिवक्ता के माध्यम से 22 अप्रैल 2026 को कानूनी नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

फोन पर पैसा वापस मांगने पर आरोपित ने कथित रूप परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में जमीन का रजिस्ट्री में गलत रसीद के मामले में अंचल और राजस्व कर्मचारी की भूमिका के जांच की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 80 रुपये के उधारी ने ली जान: जमुई में दुकान का बकाया मांगने पर मारपीट, महिला की मौत