विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औरंगाबाद के गोरडीहा का है ईशान किशन

By Edited By:
Published: Wed, 23 Dec 2015 07:38 PM (IST)

बांग्लादेश में होने वाले अंडर 19 विश्व कप का कप्तान ईशान किशन औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रख

News Article Hero Image

बांग्लादेश में होने वाले अंडर 19 विश्व कप का कप्तान ईशान किशन औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा का निवासी है। उसका जन्म इसी गांव में 1998 में हुआ था। बाद में वह पटना चला गया। उसके पिता प्रणव पांडेय पटना में दवा का व्यवसाय करते हैं। राजेंद्रनगर में स्थाई तौर पर रहते हैं। बड़ा भाई रवि किशन डाक्टर बनने की दिश में अग्रसर हैं। मां सुचित्रा सिंह गृहिणी हैं। बुधवार को दादा रामउग्रह पांडेय (65) और परदादा रामजन्म पांडेय (91 वर्ष) का मान बढ़ गया है। गाव में जश्न का माहौल है। दादा और परदादा इस उम्र में ईशान की उपलब्धि से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अब भले ही उसे पटना और नवादा का बताया जा रहा है, किंतु वास्तविकता यही है कि वह औरंगाबाद के गोरडीहा का निवासी है। पिता ने बताया कि बैंगलुरू में रणजी खेल रहे ईशान को जैसे ही वक्त मिलेगा वह गाव आएगा। वैसे वह हर साल एक बार गाव आता है।

मुखिया करेंगे गाव आने पर सम्मानित

ईशान की इस उपलब्धि पर गाव, पंचायत और जिला खुद को गौरवान्वित समझ रहा है। ग्रामीण राकेश पांडेय ने कहा कि यह मान गाव का ही नहीं राज्य का है। जिस मिट्टी में उसने जन्म लिया उसे उसने अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाकर जन्मभूमि का कर्ज उतारने की कोशिश की है। मुखिया भगवान सिंह ने कहा कि इससे सबका सम्मान बढ़ा है। जब वह गाव आएगा तो ग्रामीण अपने इस लाल को सम्मानित करेंगे। उसके सम्मान से पंचायत का मान बढे़गा।

डाक्टर दादी बस गई नवादा

ईशान को पटना के बाद नवादा का बताया जा रहा है। हकीकत में उसके दादा रामउग्रह पाडेय की पत्नी और उसकी दादी डा.सावित्री सिंह नवादा में सिविल सर्जन के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने वहीं अपना घर बना लिया। वह वहीं रहती हैं। दादा इलाहाबाद में कनीय अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल गाव में खेती कराते हैं। परदादा रामजनम पाडेय भी गाव में ही खेती कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईशान के पिता प्रणव पाडेय को फोनकर इस खुशी को साझा किया। उन्होंने परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इससे पिता का सीना गर्व से ऊंचा हो गया। परिवार के सदस्य उत्साहित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने बधाई दी है। दाउदनगर कालेज के अध्यक्ष आर्य अमर केशरी, नगर मंत्री रविशकर कुमार, रोहित कुमार ने कहा कि ईशान ने देश का नाम रोशन किया है।