पुलिस टीम पर शराब माफिया ने किया हमला, दो सैप जवान घायल
नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड-12 के भवानोखाप में शनिवार रात शराब कांड क
नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड-12 के भवानोखाप में शनिवार रात शराब कांड का अनुसंधान करने और विधि व्यवस्था देखने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफिया व उनके स्वजनों ने चोर का शोर मचाते हुए ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें सैप जवान सुरेश राम और राम विदागर चौधरी व चौकीदार प्रमोद पासवान घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के मामले में बसन बिगहा मोड़ निवासी उमेश यादव, शकुन यादव, लल्लन यादव, नवनीत ठाकुर भवानोखाप निवासी संजीव ठाकुर व टंडवा थाना के बसडीहा गांव निवासी पिटू यादव को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए एसआइ बैजनाथ यादव ने बताया कि भवानोखाप में कांड संख्या-174/20 का अनुसंधान करने व विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने पहुंचे थे कि उसी क्रम में शराब माफिया ने हमला बोल दिया। बचने के लिए पुलिस टीम भाग रही थी और पीछे से शराब माफिया ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से प्रहार करते हुए टीम का पीछा कर रहे थे। किसी तरह पुलिस ने भागकर जान बचाई। इतना ही नहीं शराब माफियाओं ने पुलिस का हथियार भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन घायल होने के बाद भी सैप जवानों ने हथियार नहीं छोड़े। इधर घटना की सूचना एसआइ वेदनाथ यादव ने थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भी पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। गांव पहुंचने पर शराब माफिया ने इन लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पर हमले की खबर सुनकर घटनास्थल पर बड़ेम ओपी थाना, कुटुंबा थाना, माली थाना व दंगा निरोधक टीम औरंगाबाद से पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस टीम को देखते हुए हमलावर रात का फायदा उठाकर भाग निकले। बता दें कि पहले से ही दो समुदायों में मारपीट की घटना को देखते हुए गांव में एसआइ रामायण कुमार समेत दंगा नियंत्रण टीम कैंप किए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले के मामले में एसआइ बैजनाथ यादव ने 19 व्यक्तियों पर कांड संख्या 175/20 धारा 147, 148, 149 ,341, 323, 325, 326, 332, 333, 307, 427, 504 भादवि तीन लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।