विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औरंगाबाद के चनकी बिगहा में हिंसक झड़प, मारपीट में छह महिला समेत आठ घायल; तीन की हालत गंभीर

Published: Wed, 03 Sep 2025 05:33 AM (IST)

औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के चनकी बिगहा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में छह महिलाओं समेत आठ ...और पढ़ें

मारपीट में छह महिला समेत आठ घायल, तीन गंभीर (संकेतात्मक तस्वीर)
मारपीट में छह महिला समेत आठ घायल, तीन गंभीर (संकेतात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. चनकी बिगहा में मारपीट, आठ घायल
  2. छह महिलाएं मारपीट में घायल
  3. गंभीर घायलों को रेफर किया गया

संवाद सूत्र, औरंगाबाद। सलैया थाना क्षेत्र के चनकी बिगहा गांव में सोमवार की रात आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट में छह महिला समेत आठ घायल हो गए।

घायल सहदेव यादव की पत्नी मीना देवी, सिंहासन यादव की पत्नी फूलकुमारी देवी, पुत्र मुकेश कुमार, रितेश कुमार, मृत्युंजय यादव की पत्नी अनिता देवी, सुबोध यादव की पत्नी ललिता देवी, पुत्री रेणु कुमारी, सलोनी कुमारी शामिल हैं।

सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया जहां ड्यूटी पर रहे डॉ. रविकांत ने इलाज किया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रेणु कुमारी, ललिता कुमारी, रितेश कुमार को बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। घटना की सूचना थाना को दिया गया है।