सहायक अवर निरीक्षक की थाने में मौत
मदनपुर थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक 50 वर्षीय सिविल टोपनो की मौत शुक्रवार रात हो गई। वे झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के तकिया पहाड़ टोली निवासी जीवन टोपनो के पुत्र थे।
मदनपुर थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक 50 वर्षीय सिविल टोपनो की मौत शुक्रवार रात हो गई। वे झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के तकिया पहाड़ टोली निवासी जीवन टोपनो के पुत्र थे। मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात थाना स्थित आवास में सोए हुए थे। खाना खाने को लेकर उन्हें बुलाने गए सहयोगियों ने देखा कि वह सोए हुए हैं। साथियों ने जगाने का प्रयास किया परंतु नहीं जगे तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक को बुलाया गया। डॉ. विजयानंद प्रकाश ने स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने साथी के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस लाइन में साथियों ने सलामी दी। कई साथी उनकी मौत से मर्माहत दिखे।