Move to Jagran APP

सिविल सर्जन ने एएनएम कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

औरंगाबाद। शुक्रवार को दाउदनगर एएनएम कॉलेज एंड हॉस्टल की छात्राओं का हॉस्टल परिस

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 07:49 PM (IST)
सिविल सर्जन ने एएनएम कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
सिविल सर्जन ने एएनएम कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

औरंगाबाद। शुक्रवार को दाउदनगर एएनएम कॉलेज एंड हॉस्टल की छात्राओं का हॉस्टल परिसर में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किए जाने के बाद शनिवार को पूरा स्वास्थ्य महकमा छात्राओं की समस्याओं को सुनने के प्रति सक्रिय दिखा। शनिवार की देर शाम सिविल सर्जन डा. अमरेंद्र नारायण झा यहां निरीक्षण करने पहुंचे। छात्राओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने पूरे हॉस्टल में घूमकर पूरी बारीकी से जांच की और छात्राओं से बात किया। छात्राओं ने चापाकल का अभाव, लाइट का कम होने समेत कई अव्यवस्थाओं से सिविल सर्जन को अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने छत से पानी रिसने की शिकायत की। सिविल सर्जन ने छात्राओं की बात को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गार्ड के हड़ताल पर चले जाने के कारण समस्या थी, पुराने गार्ड को हटा दिया गया है। गार्ड की व्यवस्था की तात्कालिक तौर पर की जा रही है। पुलिस अधीक्षक से बात कर महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। हॉस्टल के आसपास रात्रि में सघन पुलिस गश्ती सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया जाएगा। मॉनिटर को कहा गया है कि यदि किसी तरह की समस्या हो तो वे सीधे तौर पर प्राचार्य, प्रभारी उपाधीक्षक, डा. रंजू या सिविल सर्जन को अवगत कराएं उनकी समस्याओं के समाधान कराया जाएगा। बीडीओ जफर इमाम, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजेश कुमार ¨सह एवं प्राचार्य अनुराधा दुबे के बीच एक बैठक भी हुई। इसके बाद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. नवल किशोर के नेतृत्व में एक टीम द्वारा निरीक्षण भी किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.