दो किलो रैपर के साथ 70 लीटर स्प्रिट बरामद
औरंगाबाद। पुलिस ने शराब बिक्री, निर्माण एवं सेवन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 05:40 PM (IST)
औरंगाबाद। पुलिस ने शराब बिक्री, निर्माण एवं सेवन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में चंदौल गांव के देसी शराब निर्माण कर रहे उदय यादव एवं अमरेंद्र यादव के घर छापेमारी किया। पुलिस के भय से शराब निर्माणकर्ता उदय यादव एवं अमरेंद्र यादव पं¨चग मशीन लेकर भागने में सफल रहा लेकिन तीन गैलन में 70 लीटर स्प्रिट, झारखंड उत्पाद लिखा दो किलो रैपर, 200 एमएल का 18 पॉउच देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह ने बताया कि शराब निर्माणकत्र्ता भागने में सफल रहा लेकिन स्प्रिट एवं रैपर बरामद हुआ है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उदय एवं अमरेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें