Move to Jagran APP

खलिहान में लगी आग, 3400 बोझा जलकर राख

औरंगाबाद। गोह थाना के भगवानपुर गांव के खलिहान में रविवार की रात अचानक आग लगने से कई

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 06:45 PM (IST)
खलिहान में लगी आग, 3400 बोझा जलकर राख

औरंगाबाद। गोह थाना के भगवानपुर गांव के खलिहान में रविवार की रात अचानक आग लगने से कई किसानों के धान का बोझे जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार करीब 2400 धान का बोझा जल गया है। पीड़ित किसानों को करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि किसान अवधेश ¨सह का एक हजार बोझा, धर्मेंद्र ¨सह का 800, पीतांबर ¨सह का 800, जितेंद्र ¨सह का 800 बोझा खलिहान में रखा हुआ था। अचानक आग लगने से सभी जल गया है। आग की लपट देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। उसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से नष्ट हुए धान के फसल से किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। पीड़ित किसानों ने कहा कि सालों का गाढ़ा कमाई इस अगलगी में जलकर राख हो गया। इसी फसल पर कई अरमान था। सालों भर का भोजन इसी से चलना था। घर का सभी कार्य खेती से ही करते हैं। सबकुछ बर्बाद हो गया। किसानों के घरों में मातम पसरा है। धान को बोझा जला देख विलख रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.