Move to Jagran APP

20 में 19 पंचायत में नए चेहरे

औरंगाबाद। प्रखंड के 20 पंचायतों का परिणाम घोषित हो गया है। 20 पंचायतों में 19 नए चेहर

By Edited By: Published: Sun, 12 Jun 2016 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2016 05:20 PM (IST)
20 में 19 पंचायत में नए चेहरे

औरंगाबाद। प्रखंड के 20 पंचायतों का परिणाम घोषित हो गया है। 20 पंचायतों में 19 नए चेहरे हैं। सिर्फ चंदा पंचायत से रंजीत राजवंशी तीसरी बार मुखिया बने हैं। अन्य सभी पुराने मुखिया चुनाव हार गए हैं जिसमें भरुब पंचायत से अंबिका पांडेय का नाम शामिल है। करसांव पंचायत के मुखिया लवकुश कुमार सबसे कम उम्र के मुखिया हैं। मात्र 21 वर्ष उम्र है। युवा के कंधों पर जनता ने विश्वास जताया है। बभंडीहा से अजीत कुमार सिन्हा ने जीत का परचम लहरा सनसनी फैला दी है। महुआंव से पैक्स अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा इस बार मुखिया बनने में सफल रहे। ओबरा से पूनम देवी, तेजपुरा से चंदा देवी, कारा से किरण देवी, डिहरा से जयकेश कुमार पासवान, कंचनपुर से पूनम देवी, डिहरी से गिरजा पासवान, ऊब से रामप्रवेश साव, भरुब से ब्रजकिशोर सिंह यादव, अमिलौना से राजहंस राम, सरसौली रागिनी पटेल, सोनहुली जमीरा देवी, गैनी से जमादार सिंह, मलवां से रवींद्र सिंह, खुदवां से मांडवी देवी एवं रतनपुर से निरुपमा देवी मुखिया बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.