विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर का काम कर रही थी मां, औरंगाबाद में खेलते-खेलते पानी की बाल्टी में गिरा मासूम; डूबने से मौत

Published: Sun, 12 Apr 2026 07:14 PM (IST)

रफीगंज के अरथुआ गांव में एक दुखद घटना में 18 महीने के मासूम रोबिन कुमार की पानी से भरी बाल्टी ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. 18 माह के मासूम रोबिन की मौत

  2. पानी से भरी बाल्टी में डूबने से हादसा

  3. औरंगाबाद के अरथुआ गांव में शोक

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद)। कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में पानी भरी बाल्टी में डूबने से 18 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

मासूम की मौत के बाद घर के अलावा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भोला शंकर पाल झारखंड पुलिस में तैनात हैं।

18 माह के पुत्र रोबिन कुमार की बुधवार संध्या घर में खेलते समय हादसे में जान चली गई। बच्चे की मां घर के अंदर चौकी पर बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी।

खेलने के दौरान हादसा

इसी दौरान चौकी के नीचे रखे प्लास्टिक की बाल्टी में आधी बाल्टी पानी भरा था। खेलते हुए मासूम अचानक बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

स्वजन ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे और स्वजन से मुलाकात की। मासूम की मौत से गांव में मातम छाया है।

यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक नहीं मिली तो नवविवाहिता को मार डाला, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव; बिहार में खौफनाक वारदात

यह भी पढ़ें- बिहार में चलती ट्रेन से गिरा यात्री, कट गया हाथ; मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग