Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    औरंगाबाद में अचानक 170 लोगों को क्यों किया गया गिरफ्तार? बड़े अधिकारी ने बताई वजह, पूरे जिले में हड़कंप

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 06:35 PM (IST)

    औरंगाबाद पुलिस के विशेष अभियान में 170 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें हत्या के प्रयास के 9 आरोपित भी शामिल हैं। शराब के मामले में 44 और अन्य मामलों में 117 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत 29 लंबित वारंट और एक कुर्की का निष्पादन भी किया गया है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई है।

    Hero Image
    विशेष अभियान में गिरफ्तारी की जानकारी देते एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। विभिन्न कांडों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की विशेष अभियान में मंगलवार रात्रि 170 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

    हत्या के प्रयास में नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया है। शराब के मामले में 44 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य मामलों में 117 आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसडीपीओ ने क्या कहा?

    एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 170 आरोपितों की गिरफ्तारी कर सभी को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। 29 लंबित वारंट और एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। 982 .97 लीटर शराब जब्त किया गया है।

    दो बाइक और एक टेंपो जब्त किया गया है। बताया कि कुटुंबा थाना पुलिस ने डकैती कांड में 13 वर्षों से फरार आरोपित कासिमपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    मुफस्सिल थाना पुलिस ने धर्मपुर गांव निवासी मुन्ना प्रजापति और नगर थाना पुलिस ने शराब तस्कर कामा बिगहा निवासी पिंटु भुइयां समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    शराब में छह थानों की पुलिस को सफलता

    अभियान के तहत शराब मामले में छह थानों की पुलिस ने शराब की बरामदगी से लेकर तस्कर की गिरफ्तारी में सफल रहे। ढिबरा, माली, बंदेया, मदनपुर, पौथू, अंबा थाना पुलिस ने अभियान के तहत शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी की।

    आपराधिक मामलों में आठ थानों की पुलिस हुई पास

    विशेष अभियान के तहत आपराधिक मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी में सात थानों की पुलिस पास हुई। कुटुंबा, दाउदनगर, मुफस्सिल, गोह, नगर, हसपुरा और रिसियप थाना पुलिस गिरफ्तारी में सफल रही।

    32 थानों में मात्र 14 थाना रहे सफल

    • जिला पुलिस के जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसपी के विशेष अभियान में 32 थानों की पुलिस में मात्र 14 थानों की पुलिस गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी में सफल रही।
    • बाकी थाना गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी के लिए सड़क से लेकर गांव तक दौड़ लगाई पर सफल नहीं नहीं हो सकें।

    शराब मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

    बारुण थाना पुलिस ने बुधवार को फरार चल रहे वारंटी छक्कन बिगहा गांव निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। अनिल के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। पुलिस गिरफ्तार करने में लगी थी।

    सूचना पर घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि शराब मामले मे छक्कन बिगहा गांव के अनिल कुमार की तलाश थी। उधर, पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करते दो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें-

    अनाम इश्क की धधकती आग में जल रहे खून के रिश्ते, 21 दिनों में हुए पांच मर्डर

    प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिला से छेड़खानी, गांव में मच गया बवाल; मामला दर्ज